Posts

Showing posts with the label Wikipedia

अब हिन्दी विकीपीडिया भी चला चोरी की राह पर???

कुछ वर्षों पहले माननीय संजीव तिवारी जी के ब्लॉग पर मैंने पीले पलाश पर एक लेख लिखा था | आज जब मैं गूगल के माध्यम से इसे तलाश रहा था तो यही सामग्री विकीपीडिया में मिली | सामग्री कुछ घुमा-फिराकर लिखी गयी है पर कुछ वाक्य तो जस के तस हैं| अब इसमे इस चोर का नाम तो नहीं लिखा है पर मै प्रयासरत हूँ कि इसे बेनकाब किया जाए| http://hi.wikipedia.org/wiki/ पलाश ( इस लिंक के लिए कापी पेस्ट तकनीक अपनाए| सीधे क्लिक करने पर कुछ दूसरा ही पेज खुलता है | ) यदि ये महाशय अनुमति ले लेते या सामग्री का स्रोत लिख देते तो कुछ शराफत झलकती, इन्होने ने पूरा मैटर ही उड़ा लिया| पता चला कि इन्होने बहुत से लेखों को चुराया है इसी तरह हिन्दी सेवा के नाम पर| ज्यादातर ब्लॉगर से चुराई गयी सामग्री है| मै आगे इनका खुलासा करूंगा|