कोई तो बचाये मुझे कर्क राशि मे होने वाले इस सूर्य ग्रहण से?
मेरी जंगल डायरी से कुछ पन्ने-52 - पंकज अवधिया कोई तो बचाये मुझे कर्क राशि मे होने वाले इस सूर्य ग्रहण से? 22 जुलाई ,2009 का दिन मेरे लिये बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन सूर्य ग्रहण है। सुबह चार बजे से रात बारह बजे तक का व्यस्त कार्यक्रम है पर मेरी राशि और ज्योतिष रोडे अटका रहे है। यदि ज्योतिषीयो की माने तो मेरा जन्म कर्क राशि मे पुष्य़ नक्षत्र मे हुआ है और सूर्य ग्रहण भ्री कर्क राशि मे पुष्य़ नक्षत्र मे है। सारी दुनिया कर्क राशि वालो के लिये संकट खडा किये हुये है। घर से निकलने से मना किया जा रहा है। दुर्घटनाओ की आशंका है। मै बडे ही असम्नजस मे हूँ। 22 जुलाई को पहला निमंत्रण काली बाबा की तरफ से है। इस बाबा ने सुबह तीन बजे जंगल मे बुलाया है। तंत्र-मत्र दिखाने और सीखाने के लिये नही बल्कि जडी-बूटी के एकत्रण के लिये। आम तौर पर सूर्य ग्रहण के दौरान जडी-बूटियाँ एकत्र नही की जाती है। पर तंत्र से जुडे लोग विशेष किस्म की जडी-बूटियाँ ग्रहण काल मे ही एकत्र करते है। वे चन्द्र और सूर्य ग्रहण की प्रतीक्षा करते रहते है। मुझे तंत्र मे कम विश्वास है पर मै उनके साथ जाकर जडी-बूटी एकत्रण की विधियाँ देखना चाहता हू...