रायपुर ब्लॉगर मीट : कुछ रोचक अनुभव -२

"जैसे अंग्रेजो ने पहले चाय का चस्का लगाया था मुफ्त में इसे पिलाकर वैसे ही अभी ब्लागिंग का चस्का लगाया जा रहा है| हो सकता है कि बाद में जब हमें इसकी आदत पड़ जाए तो फिर इसके लिए शुल्क लगने लगे| अभी नहीं पर कौन जाने दस-बीस वर्षो में ऐसा होने लगे|" ब्लॉगर विभाष झा के इन कथनों से सनसनी फैल गयी| वे ब्लागिंग की दशा और दिशा पर एक पुस्तक लिख रहे है| अभी तक नब्बे पन्ने लिखे जा चुके है|

हिन्दी ब्लागिंग से कमाई पर भी बाते कही गयी| मुझे श्री जी.के. अवधिया जी की साफगोई पसंद आयी| "मै तो कमाने के लिए हिन्दी ब्लागिंग में आया|" उन्होंने बेबाकी से कहा|

हिन्दी ब्लागिंग से कमाई का सच सब जानते है| आप किसी व्यापारी से पूछेंगे कि आप की आमदनी का राज क्या है तो वह कहेगा कि कहां साहब आमदनी, मै तो घाटे में चल रहा हूँ| पर हिन्दी ब्लॉग जगत में हर तीसरे सप्ताह यह पोस्ट आती है कि हिन्दी ब्लागिंग से कमाया जा सकता है| कोई तो है जो हमें हिन्दी ब्लागिंग में रोके रखना चाहता है चाहे किसी भी बहाने से| अंग्रेजो की चाय की तरह ही अटकाए रखने के प्रयास कुछ लोग कर रहे है| यह कहना गलत नहीं होगा कि यदि आज किसी को हिन्दी ब्लागिंग से सही मायने में कमाई हो रही है तो वे यही लोग है जो ईस्ट इंडिया कंपनी माफ़ करे ब्लागिंग कंपनी की ओर से हम सब को फांसे हुए है|

ब्लॉगर गगन शर्मा जी ने यह कहकर सबको चौका दिया कि हमें ब्लॉग की सामग्री संभाल कर रखनी चाहिए| उन्होंने अपने मित्र का उदाहरण दिया कि कैसे गूगल ने बिना कारण बताये उनका ब्लॉग बंद कर दिया|

मैंने उनकी बाते मानते हुए सभी सामग्री सहेज ली है| ज़रा चौकस भी हो गया हूँ| हाल ही में अचानक ही वर्ल्ड स्पेस रेडियो बंद हो गया| लोगो के हजारो रुपये डूब गए| कम्पनी दिवाला घोषित कर दी गयी| जब कुछ लोग अदालत की शरण में गए तो पता चला कि सेटेलाईट रेडियो के लिए कानूनी मापदंड बनाए ही नहीं गए| हमें नहीं पता कि ब्लॉग के अचानक बंद हो जाने पर क्या भारतीय क़ानून हमारी मदद कर पायेगा या नहीं?

देश भर में ब्लॉगर मीट आयोजित होती रहती है| कभी इन मुद्दों पर भी खुल के चर्चा होनी चाहिए| (क्रमश: )

Comments

पंकज जी,
विनम्रता के साथ आपका ध्यान दिलाना चाहूंगा कि यह चेतावनी मेरी नहीं थी। अन्य ब्लागर भाई, अब नाम तो मुझे भी याद नहीं आ रहा, की ओर से आई थी।
वैसे आपके जेहन में रहा बहुत अच्छा लगा। यूं ही याद रखियेगा। (मेरा मतलब है ऊपर वाले तरीके से अलग) :)
कान खोल लो सब

ब्लोग बन्द हो रहे है अब्
सतर्क करने के लिए बहुत आभार ....!!
पढ़ रहा हूं।

Popular posts from this blog

अच्छे-बुरे भालू, लिंग से बना कामोत्तेजक तेल और निराधार दावे

World Literature on Medicinal Plants from Pankaj Oudhia’s Medicinal Plant Database -719

स्त्री रोग, रोहिना और “ट्री शेड थेरेपी”