Posts

Showing posts with the label Dainik Bhaskar

"मैंन आफ द इयर" अवार्ड चाहिए, सिर्फ ढाई सौ डालर भेजिए

"आपने अकादमिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि पायी है, यह हमें दुनिया भर के सन्दर्भ साहित्यों को खंगालने से पता चला है| हम आपको "मैंन आफ द इयर" अवार्ड देना चाहते है| आप इसके लिए ढाई सौ डालर भेजे|" कुछ वर्षो पहले यह पत्र मिला तो माथा ठनका| पुरूस्कार भी देना चाहते है और पैसे भी मांग रहे है| इसके बारे में पता किया तो बहुत सी अखबारी कतरने सामने आयी| बताया गया कि शेषन साहब को भी यह मिला है| और भी बड़े नामो के बारे में बताया गया| इस पत्र के साथ एक और पत्र संलग्न था जिसमे मुझे दस उन वैज्ञानिकों के नाम लिखने थे जिन्हें मै पुरूस्कार के लिए उपयुक्त समझता हूँ| मैंने परीक्षा के लिए इसी पत्र का उपयोग किया| उस समय मै इंदिरा गांधी कृषि वि.वि. में शोधार्थी था| मैंने विभाग के एक चपरासी का नाम अनुमोदित कर दिया| कुछ दिन बीते और फिर गंगाराम के पास एक पत्र आ गया| लिखा था, "डा. गंगाराम, आपने अकादमिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि पायी है, यह हमें दुनिया भर के सन्दर्भ साहित्यों को खंगालने से पता चला है| हम आपको "मैंन आफ द इयर" अवार्ड देना चाहते है| आप इसके लिए ढाई सौ डालर ...