Posts

Showing posts with the label विकास

छत्तीसगढ मे तथाकथित विकास की बलिवेदी पर चढाये गये जीवनदाता वृक्ष : भाग-1

छत्तीसगढ मे तथाकथित विकास की बलिवेदी पर चढाये गये जीवनदाता वृक्ष : भाग-1 - पंकज अवधिया सिरसा-गस्ती सन्युक्त पेड तेज बरसात के बीच हम पाँच लोग जैसे-तैसे उस पेड तक पहुँचे। हमारे पास विदारीकन्द, तेलिया कन्द जैसे कई प्रकार के कन्दो का सूखा मिश्रण था। हमे जल्दी थी कि कब हम पेड तक पहुँचे और इन मिश्रणो को जड खोदकर दबा आये। हमे जंगल मे नही जाना था। यह पेड था हाइवे के किनारे। तूफानी रात मे जाना मजबूरी थी क्योकि वही शुभ दिन बताया गया था कन्दो को गाडने के लिये। दिन भर तो हम जंगलो की खाक छानते रहे कंदो की तलाश मे। वापस लौटते रात हो गयी। पेड के पास पहुँचकर हमारे साथ आये पारम्परिक चिकित्सको ने कुछ मंत्र पढे फिर कन्दो को दबाने का काम शुरु हो गया। एक घंटे बाद हा पूरी तरह से काम निपटा चुके थे। रात को आते-जाते लोग पता नही हमे क्या समझ रहे थे। रायपुर से आरंग जाते वक्त यह पेड बायी ओर पर था। यह सिरसा (शिरीष) का पुराना पेड था और इसमे गस्ती नामक दूसरी वनस्पति ने जगह बना ली थी। गस्ती पीपल और बरगद के परिवार का है। इसके फल चिडियो द्वारा पसन्द किये...