Posts

Showing posts with the label Diabetes report

कोदो की खीर खाने से मधुमेह मे लाभ होता है। पर कौन-सा कोदो?

कोदो की खीर खाने से मधुमेह मे लाभ होता है। पर कौन-सा कोदो? - पंकज अवधिया “कोदो की खीर खाने से मधुमेह मे लाभ होता है।“ बस, आपने यह एक पंक्ति पढी और भागे बाजार की ओर। बाजार मे दस दुकानो मे पूछा और फिर कोदो लाकर झटपट खीर बनायी। खाने से पहले अपने ढेरो मित्रो को बताया कि वे भी खाये बहुत लाभदायक है। फिर खीर खानी शुरु की। चार दिन तो मन के कहे पर यकीन करते रहे पर जब कुछ असर न दिखा तो परेशान हो गये। अबकी बार मित्रो को फोन नही किया। धीरे-धीरे आपने इसे खाना बन्द कर दिया। हो सकता है तब तक आपको कोई दूसरे खाद्य पदार्थ के बारे मे जानकारी मिल जाये और आप फिर बाजार की ओर दौड पडे। “कोदो की खीर खाने से मधुमेह मे लाभ होता है।“अपने छात्र जीवन के दौरान जब मैने यह पंक्ति पढी तो मै बाजार की ओर नही जा पाया। उस समय मै जंगलो की ओर ज्यादा जाया करता था। इस एक साधारण सी पंक्ति के साथ मै पारम्परिक चिकित्सको से मिला तो वे पूछ बैठे कौन-सा कोदो? और कैसी खीर? कैसा दूध? किसको मधुमेह है? क्या और भी समस्या है? क्या साल भर खाओगे? उनके प्रश्नो की सीमा नही थी। मै इन प्रश्नो को सुनता रहा और इनके जवाब भी उनसे ही जानता ...