सात दिनो तक जडी-बूटी के उपयोग से स्वाइन फ्लू से सुरक्षा सम्भव

सात दिनो तक जडी-बूटी के उपयोग से स्वाइन फ्लू से सुरक्षा सम्भव
- पंकज अवधिया


स्वाइन फ्लू ने अब महामारी का रुप ले लिया है। भारत मे औषधीय वनस्पतियो से सम्बन्धित समृद्ध ज्ञान होते हुये भी अभी तक विशेषज्ञो द्वारा पहल न किया जाना आश्चर्य का विषय है। मैने अपना दायित्व निभाते हुये सात दिनो का औषधीय वनस्पति आधारित सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है। इसमे केवल एक वनस्पति का प्रयोग नही है। नाना प्रकार की वनस्पतियो का बाहरी और आँतरिक प्रयोग है। 15 जून से 15 जुलाई के बीच भारत के विभिन्न क्षेत्रो मे उपलब्ध वनस्पतियो के आधार पर सात दिन का कोर्स तैयार किया गया है। इसे आम आदमी सरलता से अपना सकते है। इसमे मुश्किल से 100 रुपयो का खर्च आयेगा। मैने सीजीबीडी डेटाबेस मे एक विस्तृत रपट बनाकर सारी जानकारियाँ विस्तार से डाल दी है। यदि भारतीय शोध संस्थान चाहे तो इसे अपनी कसौटी पर कसने के लिये मुझसे सम्पर्क कर सकते है। इस पर मैने एक Knol भी लिखा है। इसमे पहले और दूसरे दिन प्रयोग की जाने वाली वनस्पतियो की कूट जानकारियाँ है।

Seven days medicinal herbs based schedule/course for possible prevention of Swine Flu.

Comments

सराहनीय प्रयास।

Popular posts from this blog

अच्छे-बुरे भालू, लिंग से बना कामोत्तेजक तेल और निराधार दावे

World Literature on Medicinal Plants from Pankaj Oudhia’s Medicinal Plant Database -719

स्त्री रोग, रोहिना और “ट्री शेड थेरेपी”